देश राज्यों से बड़ी खबरें
देश राज्यों से बड़ी खबरें
शुक्रवार - 25- जुलाई - 2025
1.पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव रवाना, स्वतंत्रता दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे; डिफेंस समझौते पर हस्ताक्षर संभव
2. भारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक एफटीए, PM मोदी और स्टार्मर की मौजूदगी में विजन डाक्यूमेंट-2035 पर भी लगी मुहर
3.मोदी ने खालिस्तानी आतंकियों पर एक्शन लेने को कहा, ब्रिटिश PM से बोले- आजादी का गलत इस्तेमाल न हो; भगोड़ों के प्रत्यर्पण पर भी बात
4.पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र, UK से पीएम मोदी बोले- नहीं बख्शे जाएंगे लोकतंत्र के दुश्मन
5. भारत और ब्रिटेन ने कारोबारी रिश्तों में नया इतिहास लिखते हुए मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार में सालाना 34 अरब डॉलर यानी 2.92 लाख करोड़ रुपये तक की वृद्धि होगी। इस समझौते के जरिए दोनों देशों ने व्यापार, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय लिखना शुरू किया है,
6.लंबी राजनीतिक यात्रा में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खाते में एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। शुक्रवार, 25 जुलाई को प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के 4078 दिन पूरे करने के साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है और सबसे लंबे समय तक रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
7.अमित शाह ने नई सहकारिता नीति पेश की, कहा- विकसित भारत की अवधारणा मजबूत होगी, रोजगार के नए अवसर बनेंगे
8.भारत में बुलेट ट्रेन की सवारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। देश में बुलेट ट्रेन जल्द दौड़ने वाली है। जापान की मदद से भारत में अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन का काम तेजी से जारी है। रेल मंत्रालय द्वारा लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का गुजरात हिस्सा दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा
9.संविधान से ‘समाजवाद’ और ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्द नहीं हटाए जाएंगे, राज्यसभा में सरकार ने लिखित जवाब दिया; कहा- कोई मौजूदा योजना या इरादा नहीं
10.संसद मानसून सत्र का पांचवां दिन, आज भी हंगामे के आसार, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ाने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश होगा
11.30 दिन की छुट्टी ले सकते हैं सरकारी कर्मचारी, इसमें बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और व्यक्तिगत कारण भी शामिल; केंद्र ने राज्यसभा में जानकारी दी
12. JDU सांसद ने बिहार में हो रहे SIR को बताया था तुगलकी फरमान, अब पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, गिरधारी यादव को 15 दिन का टाइम
13.मुंबई लोकल में 2024 में 2,282 लोगों की मौत, ट्रैक पार करने और चलती ट्रेन से गिरना मुख्य वजह; 10 साल में 26500 मौतें
14.मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड 225/2: डकेट-क्रॉली में 166 की ओपनिंग पार्टनरशिप; भारत 358/10, पंत ने चोट के बावजूद फिफ्टी लगाई
15.भारत-PAK सितंबर में आमने-सामने होंगे, एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है; एशिया कप 2025 भारत की मेजबानी में UAE में खेला जाएगा
16.ट्रम्प बोले- अमेरिकी कंपनियां भारतीयों की भर्ती रोकें, अमेरिकियों को पहले नौकरी दें; कहा- आजादी का फायदा उठाकर चीन में फैक्ट्रियां लगा रहीं
You may also like: 17 October 2026 Ki Badi Khabrein: Desh, Rajya, Duniya, Mausam Aur Khel Samachar
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.